चूरू: जिले के 47 केंद्रों पर सम्पन्न हुई रीट परीक्षा, पहली पारी में 90.33% और दूसरी पारी में 94.35% रही उपस्थिति
Churu, Churu | Feb 27, 2025 चूरू जिले में गुरुवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 47 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जिला समन्वयक एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने शाम 8 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चूरू और रतनगढ़ में पहली पारी में 23 केंद्रों पर और दूसरी पारी में 47 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पारी में 7976 अभ्यर्थियों में से 72005 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।