अशोक नगर: देरखा में ट्रांसफार्मर पर जंफर चालू करते समय 26 वर्षीय युवक को लगा करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के देरखा गांव में ट्रांसफार्मर पर जंफर चालू करते समय एक युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी मोहर सिंह पुत्र धीरज यादव उम्र 26 वर्ष देरखा गांव में ट्रांसफार्मर पर ऑपरेटर का काम करता है। युवक रविवार को दोपहर 2: 30 बिजली चालू करने जंफर चालू कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया।