शाजापुर: एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
प्रदेश के समस्त जिलों के शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में 15वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क व्यक्ति जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए एवम औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने की उम्र पार कर चुके है,उनकी निरक्षरता उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के प्रावधानों के अनुसार वर्ष 2022से 2027तक उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं।