शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर ने किया नगरीय क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
शाजापुर। नगरपालिका शाजापुर एवं नगरपरिषद मक्सी का भ्रमण कर कलेक्टर ऋजु बाफना के द्वारा विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। शाजापुर में कलेक्टर ने धोबी चौराहे से अम्बेडकर चौराहे पर चल रहे सीवरेज रोड रेस्टोरेशन एवं पेंडिंग हाऊस कनेक्शन का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर ने महूपुरा डांसी मोहल्ला में नालाटेपिंग के कार्यों का निरीक्षण किया गया।