शाजापुर: कोतवाली शाजापुर में विभिन्न मामलों में ज़ब्त 7 वाहनों की 9 जुलाई को होगी नीलामी
शाजापुर जिले के थाना कोतवाली शाजापुर में 09 जुलाई 2024 को जप्तशुदा 07 वाहनों की नीलामी की कार्यवाही की जायेगी।शाजापुर तहसीलदार मधु नायक ने बताया कि जप्तशुदा वाहनों के खरीदने के लिए इच्छुक बोलीदार 09 जुलाई 2024 को दोपहर 1.00 बजे तक धरोहर की राशि 1000 रूपये तहसीलदार न्यायालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय के पश्चात धरोहर की राशि नही ली जायेगी।