जगदलपुर: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ₹50,000 गांजे के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक महिला पनारापारा जगदलपुर में मेहरून कलर का साड़ी पहनी है, अपने घर के बाहर स्कूल के पीछे गली में एक कत्था रंग का प्लास्टिक झोला में अवैधरूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने खड़ी हैं। सूचना पर में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया।