झालरापाटन: झालावाड़ में स्मैक तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक जब्त की, NDPS एक्ट में केस दर्ज
झालावाड़ पुलिस ने स्मैक तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 6.5 लाख रुपये की 30 ग्राम 80 मिलीग्राम स्मैक जब्त की गई है। यह कार्रवाई निर्भय सिंह सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान की गई।