विदिशा नगर: शुक्रवार देररात तक चलती रही मोहर्रम पर सवारी बिठाने की तैयारी,विदिशा शहर भर मे कुल 57 स्थानो पर सवारी बिठाई जा रही है
मोहर्रम का त्यौहार प्रारंभ होने जा रहा है। शहर में 57 स्थान पर सवारी बिठाई जाएगी। उसकी तैयारी शुक्रवार देररात तक जारी रही। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष चौधरी फरात अली ने बताया की त्योहार सोहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मने उसको लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सहयोग कर रहा है। वही हिंदू मुस्लिम मिलकर आयोजन में भाग ले रहे हैं।