विदिशा नगर: शुक्रवार को सोराई निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति जतरापुरा के राजीव आवास के पास सर्पदंश से मृत मिले,मेडिकल कालेज मे कराया PM
ग्राम सोराई में रहने वाले 41 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति जतरापुरा के राजीव आवास योजना की कॉलोनी में सर्पदंश के कारण मृत मिले। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सोपा गया। पूर्व सरपंच सुन्दरलाल मालवीय ने परिवार की माली हालत ठीक ना होने पर शासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।