विदिशा नगर: कलेक्टर निवास पर शुक्रवार को हुआ वृक्षारोपण,कलेक्टर ने विदिशा जिले मे 10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य की दी जानकारी
शुक्रवार को कलेक्टर निवास पर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य द्वारा बताया कि विदिशा जिलेभर में 10 लाख पौधे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी लोग वायु एप को डाउनलोड करें जो वृक्षारोपण किया है उसकी फोटो और जानकारी अपलोड करें। ताकि उसकी निगरानी की जा सके।