विदिशा नगर: शुक्रवार को विदिशा मे मंत्री सारंग ने कांग्रेस को हिंदु-सनातन विरोधी बताया,वही डबल इंजन सरकार से विकास तेज होने की कही
शुक्रवार को विदिशा प्रदेश सरकार के सहकारिता और खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हिंदुओं और सनातन के खिलाफ है। अनर्गल ल टिप्पणी करना उनकी आदत में शुमार है। जिसकी हम निंदा करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और मोहन यादव की डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में तेजी से विकास करेगी।