विदिशा नगर: शुक्रवार को विदिशा पहुचे सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग,देश और प्रदेश मे खेलो को लेकर किए जा रहे कार्य के बारे दी जानकारी
शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सहकारिता और खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग विदिशा पहुंचे। जहां जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार खेलों को बढ़ावा देने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।ओलंपिक में मप्र के दो खिलाड़ियों के शामिल होने की बात उन्होंने कही।