बलरामपुर: राहुल गांधी और दीपक बैज के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन
बलरामपुर रविवार जिला मुख्यालय बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं दीपक बैज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिसको लेकर पुतला दहन किया गया