एकमा: महेन्द्रा नाथ मंदिर से लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर , पति की मौत , पत्नी गंभीर रूप से घायल पटना रेफर
Ekma, Saran | Jun 15, 2026 रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चट्टी के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एकमा थाना क्षेत्र के हंसराज पुर गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू मांझी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।। परिजनों के अनुसार दंपति महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी दुर्घटना के शिकार हो गए।