कोरबा: मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही, ऑपरेशन के बाद महिला के पैर में रॉड लगाया, स्क्रू लगाना भूल गए डॉक्टर
Korba, Korba | May 13, 2026 कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया, लेकिन डॉक्टर रॉड लगाने के बाद जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर चूक का खुलासा ऑपरेशन के दो दिन बाद हुआ, जब महिला की स्थिति जानने एक्सरे कराया गया।