होशंगाबाद नगर: पहाड़िया रोड की बंद स्ट्रीट लाइटों से राहगीर और वाहन चालक परेशान, हादसे का बढ़ा खतरा
शहर के पहाड़िया रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय सड़क पर घना अंधेरा छाया रहता है। विशेष रूप से सड़क के मोड़ पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार तक भी स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया था।