हसनपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला मार्ग पर मनोटा पुल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के नाईपुरा निवासी शाहरुख पुत्र अनीश 30 वर्षीय अपनी मोटरसाइकिल से गजरौला मार्ग पर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के मनोटा पुल के निकट पहुंचा।