चौथम: ठूठी मोहनपुर शाखा की आम कार्यकर्ताओं की बैठक, केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे सीपीआई के जिला सचिव
भाकपा पार्टी की चौथम प्रखंड के ठूठी मोहनपुर शाखा की आम कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को ठूठी हटिया पर हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक को जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर वे केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। कहा कि एक ओर जहां केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में मंहगाई चरम पर है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरका