कटोरिया: सावन मेला की तैयारी अंतिम चरण में, डीएम एवं एसपी ने जिलेबियामोड़ से भैरोपुर तक कांवरिया पथ का निरीक्षण किया।
Katoria, Banka | Jul 28, 2026 सावन मेला 2026 को लेकर श्रद्धालुओं को सुगम पथ, विश्राम स्थल सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बांका जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बांका डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी अमितेश कुमार द्वारा जिलेबिया मोड़ से भैरोपुर तक चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही बचे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।