धौज: फरीदाबाद अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में लगेंगे 3000 सीसीटीवी कैमरे
सूरजकुंड मेले के आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में है। मेला परिसर को नए सिरे से संवारने का काम चल रहा है। पुराने स्ट्रक्चरों को दुरुस्त कर उन्हें रंगा जा रहा है। मेला प्रबंधकों के अनुसार, इस बार सूरजकुंड इंटरनैशनल क्राफ्ट मेला दो से 18 फरवरी तक चलेगा। मेला परिसर में इस बार लगभग तीन हजार सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।