संपतचक: गौरीचक पुलिस ने विभिन्न मामलों में सात आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गौरीचक पुलिस ने मुस्तफापुर से टिकर मांझी उर्फ संतोष मांझी को गिरफ्तार किया। गौरीचक बाजार से करीब 20 लीटर देसी शराब के साथ दो नाबालिक को गिरफ्तार किया। वहीं जमालपुर गांव में पूर्व में हुई गोलीबारी एवं हत्या के प्रयास मामले में नामजद जय नाथ राय, धर्मेंद्र कुमार,शिवजी राय एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार किया। सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।