कुरूद: एक करोड़ की ऑनलाइन ठगी में अज्ञात आरोपी का सुराग नहीं मिला
Kurud, Dhamtari | Apr 21, 2026 एक करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में ठगी के आरोपी का सुराग पुलिस को नहीं मिला है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है आपको बता दे कि भखारा का एक व्यक्ति जिसका नाम कमलेश ठाकुर बताया गया है उसे ईनाम में कार फंसने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की गई थी और चार साल में करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी हालांकि मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपराध दर्ज कर लिया है