टिब्बी: घग्घर नदी पुल पर नाकाबंदी के दौरान टिब्बी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 60 नशीली टैबलेट के साथ सुखदेव को किया गिरफ्तार
नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान के तहत टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घग्घर नदी पुल पर नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में भाग रहे युवक सुखदेव सिंह उर्फ सुखी निवासी टिब्बी को रोककर तलाश ली 60 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुई।