हरदोई: शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त के करीब ₹2.25 करोड़ के दो मंजिला भवन को कुर्क किया
Hardoi, Hardoi | Apr 13, 2026 कोतवाली शहर पुलिस द्वारा थाना सुरसा पर पंजीकृत गैंगस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त धीरज गुप्ता निवासी ग्राम कासिमपुर याना बघौली के दो मंजिला भवन को जिला मजिस्ट्रेट जनपद हरदोई द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अन्तर्गत कुर्क किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 2.25.14,000/- (दो करोड़ पच्चीस लाख चौदह हजार) है।