टीकमगढ़: वीरपुरा: मोटरसाइकिल से चित्रकूट जा रहा एक व्यक्ति घायल: बाइक हुई अनियंत्रित, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील के ग्राम चंदेरा से एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से चित्रकूट जा रहा था तभी रास्ते में वीरपुरा रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।