शेखपुरा: शेखपुरा के कटरा पर मोहल्ले में सरकारी रास्ते को बंद करने के विवाद में जमकर मारपीट की घटना में पिता पुत्र हुए जख्मी
टाउन थाना क्षेत्र के कटरा पर मुहल्ले में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई। घटना में शशिभूषण प्रसाद व उसके पुत्र राजकुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल ने बताया कि सरकारी रास्ता को जबरदस्ती बंद किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।