शेखपुरा: कोयला गांव में कला मंच के निर्माण कार्य का शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट के द्वारा किया गया शिलान्यासप
घाटकुसुंभा प्रखंड अंतर्गत कोयला गांव में कला मंच का निर्माण कार्य का शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस मौके पर कई राजद नेता सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण वहां उपस्थित रहे। गांव पहुंचते ही विधायक विजय सम्राट को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई।