जगदलपुर: बोधघाट पुलिस ने चाकू दिखाकर अपनी बहन को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना बोधघाट में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई सूरज कश्यप ने 22 अप्रैल की रात्री में घर के सामने आकर तुम लोग मुझे जेल भिजवाए हो, तुम लोगो को जिन्दा नहीं छोड़ूगा तुम लोगो का मर्डर कर दूंगा कहते हुए माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने के धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर दिखाकर प्रार्थीया को धमकाया ।