सागर नगर: गरीबों की कॉलोनी में आवास बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, 22 पर एफआईआर के निर्देश, निगम ने मोतीनगर थाने में दिया आवेदन
बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर कॉलोनी में गरीबों के लिए बने आवासों को बेचने और अवैध कब्जा करने वालों पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने 22 लोगों के विरुद्ध शुक्रवार को मोतीनगर थाने में एफआईआर कराने आवेदन दिया है।निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर की गई 5 दिन की जांच में 102 परिवार अपात्र पाए गए, जबकि 209 पात्र मिले हैं।