सागर नगर: सिविल लाइन में शराब दुकान के पास अज्ञात लोगों ने एक परिवार को लाठी से पीटा, वीडियो वायरल
दरअसल गुरुवार की शाम 5 बजे सिविल लाइन स्थित शराब दुकान के पास दिन दहाड़े कुछ लोगों ने एक लोघड़िया परिवार के साथ लाठी डंडे से बुरी तरह से मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है, फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है और ना ही विवाद का कारण पता चल पाया है। लेकिन इस तरह से खुले आम बीच सड़क पर मारपीट करना चर्चा का विषय बना रहा...