सागर नगर: गोपालगंज: एकता कॉलोनी में बछड़ा चुराने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद
सागर शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 17 अक्टूबर की देर रात लगभग 3:45 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर बैठी गाय के बछड़े को ऑटो में बैठाकर चोरी करने का प्रयास किया। यह पूरी घटना पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।