बासोदा: बासौदा नगर के निजी गार्डन में कुशवाहा समाज ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन का किया आयोजन, क्षेत्रीय विधायक हुए शामिल
रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे बासौदा नगर के एक निजी गार्डन में कुशवाहा समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें कुशवाहा महासभा संघ के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता और क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जानकारी के अनुसार कुशवाहा समाज द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है इसमे जिलेभर से कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए हैं।