सिकंदराराऊ: नगला कुशल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवती का शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती आरती का अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला है। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के द्वारा पटियाली के एक युवक पर युवती को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।