कुरावली: कुरावली क्षेत्र में दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, थाने में की गई शिकायत
थाना क्षेत्र के मोहल्ला बेदन टोला निवासी आकाश ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता खाना खाकर दुकान जा रहे थे तभी रास्ते में दबंगों ने घेर लिया और गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो मारपीट की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित ने मामले में थाने पर शिकायत करते हुए दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।