कानपुर: चमनगंज में बंद मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
चमनगंज के घूमने बाजार स्थित संगीत टॉकीज के सामने एक बंद पड़े मकान में आग लग गई। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने सोमवार रात 11:30 बताया आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टीम ने लैडर की सहायता से मकान में प्रवेश किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया अब अन्य बंद पड़े मकान की भी जांच की जाएगी जिससे भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो।