शाहगंज: दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर दिया ₹50 हजार का सहयोग
जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र में दूल्हे आजाद बिंद की सनसनीखेज हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे बडउर गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।