सेन्हा: सेन्हा के पारही जंगल में अवैध लकड़ी कटाई, सेन्हा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लाखों की लकड़ी जब्त
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के समीप अवैध रूप से काटी गई लाखों रुपये की लकड़ी को शनिवार शाम 4 बजे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सेन्हा थाना प्रभारी वारिश हुसैन और SSB के जवान मोटरसाइकिल से क्षेत्र का गश्त कर रहे थे।