सतबरवा: पोलपोल बाजार में आहार पर हार्डवेयर सह सेनेटरी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट
सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल बाजार में आहार के पास हार्डवेयर सह सेनेटरी दुकान में बुधवार रात भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए। दुकान मालिक क्षति का आकलन करने में जुटा हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।