बगोदर-सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से मशीनों और उपकरणों की चोरी के मामले में बगोदर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से AZNA मशीन, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, औजार, ग्लव्स और चोरी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की रात टावर से चार AZNA मशीन समेत कई उपकरण चोरी हुए थे। जांच के दौरान 23 अगस्त की रात बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी में सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू यादव और आनंद रवानी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।
#Bagodar #GiridihNews #MobileTower #TheftCase #PoliceAction #GiridihPolice
Giridih, Giridih | Aug 24, 2026