कांके: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया घेराव
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2025 कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने घेराव किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में घेराव किया गया। घेराव के दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रशासन पर विकास योजनाओं में घोटाले और जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही का आरोप लगाया।