जलालपुर: डीएम के निर्देश पर सौरी पूरी टोला की सड़क अतिक्रमण मुक्त हुई, ग्रामीणों को मिली राहत
Jalalpur, Saran | Apr 22, 2026 जलालपुर प्रखंड के सौरी गांव के पूरी टोला में सड़क पर हुए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे मुक्त करा दिया। सड़क पर अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जलालपुर के राजस्व अधिकारी अखिलेश्वर पासवान को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया था।