बालोद: बालोद कलेक्टर की कार्रवाई के खिलाफ प्राचार्यों की आपात बैठक, 8 प्रिंसिपल के सस्पेंशन पर कर्मचारी संघ ने जताया विरोध
Balod, Balod | May 11, 2026 रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन की आपात बैठक में बालोद जिले के 8 प्राचार्यों के निलंबन के खिलाफ तीखा विरोध जताया गया। फेडरेशन ने बालोद कलेक्टर की कार्रवाई को एकतरफा और नियमों के विपरीत बताते हुए चेतावनी दी कि यदि निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।