बाह: राजौरा के गुर्जा शिवलाल में 40 साल पुराना कब्जा हटाया गया
बाह की ग्राम पंचायत राजौरा के उपगांव गुर्जा शिवलाल स्थित गाटा संख्या 1356 के चक मार्ग को प्रशासन ने कब्जामुक्त करा दिया। मुख्यमंत्री दरबार में की गई शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग, पुलिस बल और ब्लॉक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से करीब 40 वर्ष पुराने कब्जे को हटवाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपू