जयसिंहनगर: हुडरहा में महिला से मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडरहा में मारपीट करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। रविवार की शाम 7 बजे लगभग पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी आशा साकेत पति बाली साकेत निवासी हुडरहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि महुआ बीनने की बात में उसके साथ उसके ही गांव का मौजेलाल अहिरवार और भाईलाल अहिरवार ने गाली गलौज देकर मारपीट किया।