बिहारीगंज: बिहारीगंज नगर पंचायत में सशक्त स्थाई कमिटी का चुनाव संपन्न, लॉटरी से हुई जीत तय
बिहारीगंज नगर पंचायत में शनिवार को सशक्त स्थाई कमिटी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पहली बार वार्ड पार्षदों ने मतदान कर कमिटी सदस्यों का चयन किया। पहले पद पर चांदनी कुमारी और मनोज यादव को बराबर सात-सात मत मिले, लॉटरी से चांदनी कुमारी विजयी घोषित की गईं। दूसरे पद पर बम-बम राय ने 9 मत हासिल कर जीत दर्ज की, तीसरे पद पर बिलकिस खातून निर्विरोध हुई।