गुना नगर: खाद और टोकन के लिए किसान परेशान, दशहरा मैदान में कड़ाके की ठंड में लाइन में लगे किसानों ने बताई परेशानी #jansamasya
गुना जिले में किसानों को खाद की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 15 दिसंबर को दशहरा मैदान में सुबह 5, 6 बजे से कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच टोकन लेने लाइन में लगे किसानों बोले, टोकन के बाद एक सप्ताह खाद लेने में लग जाता है। दशहरा मैदान में कड़ाके की ठंड में आग जलाने तक व्यवस्था नही की है। 9, 10 बजे कर्मचारी आते हैं टोकन बांटते हैं। किसान बेहद परेशान है।