बिसौली: बिसौली नगर में चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 9 लाख की नकदी और 10 तोला सोना किया चोरी
जनपद बदायूँ के बिसौली नगर की खाटू श्याम कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर घर में रखी करीब 9 लाख रुपये की नकदी और लगभग 10 तोला सोना चोरी कर लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। मकान मालिक विपिन शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से वजीरगंज गए हुए थे।