भीलवाड़ा। उपमुख्यमंत्री डॉ. श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बजट घोषणाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।