पलिया: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पलिया तहसील क्षेत्र के संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र में स्थित बसही,खजुरिया व बॉर्डर के पिलर नंबर 207 तक पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया है।वहीं रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने आज बताया है। कि टीम ने सीमावर्ती इलाकों में अपनी निगरानी और चौकसी बनाए रखने के उद्देश्य भ्रमण किया है।