पुवायां: टोल प्लाजा पर किसानों से अभद्रता का आरोप, भाकियू चढूनी ने आंदोलन की दी चेतावनी
शाहजहांपुर में खुदैया मदनपुर टोल प्लाजा को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने NHAI को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि 20 किलोमीटर के दायरे में आने के बावजूद उनसे जबरन टोल वसूला जा रहा है और विरोध करने पर अभद्रता व मारपीट का आरोप है।